Sussex vs Leicestershire: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पुननिर्धारित पांचवा टेस्ट मैच खेलने के बाद भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara Bowling) अब दोबारा काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां उन्होंने बुधवार (13 जुलाई) को गेंदबाजी भी की। ससेक्स के लिए खेलते हुए पुजारा ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में लेग स्पिन गेंदबाजी की।

Advertisement

पुजारा ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट लिए 8 रन दिए।  इंटरनेशनल क्रिकेट में पुजारा को काफी कम गेंदबाजीस करते हुए देखा गया है। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की है। हालांकि अपने फर्स्ट क्लास करयिर में पुजारा ने 41.5 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें उनके नाम 6 विकेट दर्ज हैं। ससेक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पुजारा की गेंदबाजी का वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

इससे पहले पुजारा ने ससेक्स के लिए पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 46 रन की पारी खेली थी और उनकी टीम ने 588 रन का विशाल स्कोर बनाया।

आईपीएल 2022 में कोई खरीदार ना मिलने के बाद पुजारा ने काउंटी क्रिकेट का रुख किया था। ससेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट मैच से पहले पुजारा ने सात पारियों में 143 की औसत से दो दोहरे शतक और दो शतक (170*, 203, 109, 201*) जड़े। जिसकी बदौलत उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार