न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी क्रिस केर्न्‍स (Chris Cairns) को चार महीने पहले दिल का खतरनाक दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह लकवाग्रस्त हो गए थे। लेकिन अब ऑलराउंडर ने व्हीलचेयर पर क्रिकेट खेलते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। 

Advertisement

अगस्त में केर्न्‍स को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें सिडनी ले जाया गया था।

Advertisement

जिसके बाद वह चौथी ओपन हार्ट सर्जरी से बच गए थे, लेकिन इस दौरे का उन पर काफी प्रभाव पड़ा था, जिससे वह कमर से नीचे तक लकवाग्रस्त हो गए थे।
न्यूजीलैंड के 51 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर ने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें वह पूल में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।

केर्न्स ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "क्रिकेट और पूल टाइम। यहां होने पर खुश हूं, महान साथियों का आभारी हूं।"

न्यूजीलैंड हेराल्ड के अनुसार, केर्न्‍स की पुनर्वास दिनचर्या में जिम में पांच घंटे, सप्ताह में छह दिन काम करना शामिल है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार