6 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। कैरेबियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में जमैका तलहवास की ओर से खेलते हुए ट्रिनबेगो नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। इस अहम मुकाबले में जमैका के लिए क्रिस गेल ने 35 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी 3 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33 साल में पहली बार श्रीलंका ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

इन तीन छक्कों के साथ ही क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 700 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गेल ने 271 टी-20 मैचों में 701 छक्के छड़े हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में कोई दूसरा खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं है। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उनकी टीम के खिलाड़ी केरॉन पोलार्ड हैं जिन्होंने 412 छक्के जड़े हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम इस लिस्ट में 321 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

क्रिस गेल 701 छक्के

काइरोन पोलार्ड 412 छक्के

Advertisement

ब्रैडन मैकुलम 321 छक्के

ड्वेन स्मिथ 304 छक्के

डेविड वॉर्नर 288 छक्के

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार