वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल 41 वर्ष के हो गए हैं लेकिन यूनिवर्स बॉस ने हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए यह बयान दिया है कि वह अपने रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। और आने वाले सालों में कम से कम वह दो और वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहना चाहते हैं

Advertisement

इस विस्फोटक बल्लेबाज की नजर ना सिर्फ 2021 में भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप पर है बल्कि ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले वर्ल्ड कप भी गेल के निशाने पर है।

Advertisement

गेल ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि वह अभी भी यही देख रहे हैं कि कैसे मैदान पर जाकर चौकों और छक्कों की बारिश की जाए और वह अभी फिलहाल अपने संन्यास को लेकर कोई विचार नहीं कर रहे हैं।

गेल ने कहा,"हां बिल्कुल अभी मेरा रिटायर होने का कोई प्लान नहीं है मुझे लगता है कि मैं 5 साल और क्रिकेट खेल सकता हूं इस हिसाब से 45 तक कोई प्लान नहीं है और हां दो वर्ल्ड भी भी होने वाले हैं।"

गौरतलब है कि क्रिस गेल अभी हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के 13वें सीजन में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने केवल सात मैचों में 41.14 की औसत से 288 रन बटोरें। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137 से करीब रहा था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार