मुंबई इंडियंस के गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर IPL 2023 से बाहर हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन को साइन कर लिया है। जोफ्रा आर्चर अपने स्वदेश यानी इंग्लैंड लौटने वाले हैं और उनकी रिकवरी और फिटनेस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा नजर रखी जा रही है।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन यह खिलाड़ी आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 को मिलाकर कुल 5 मुकाबले ही खेल सका। इस सीजन भी जोफ्रा बहुत अच्छी लय में नज़र नहीं आए और अब उन्हें स्वदेश लौटना पड़ेगा।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'क्रिस जॉर्डन बचे हुए आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के स्क्वाड को जॉइन करेंगे। क्रिस जोफ्रा आर्चर को रिप्लेस कर रहे हैं। जोफ्रा की रिकवरी और फिटनेस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने नज़र रख रखी है। वह अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौटेंगे।'

बता दें कि जोफ्रा आर्चर बीते समय में चोटिल होने के कारण काफी परेशान रहे हैं। उन्होंने लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी की थी, लेकिन वह अपनी पुरानी लय में नज़र नहीं आए। आर्चर ने सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 5 मुकाबले खेले जिसके दौरान उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से रन खर्चे और सिर्फ दो सफलता ही हासिल की।

बात करें अगर क्रिस जॉर्डन की तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम का यह गन गेंदबाज़ आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहा था। जॉर्डन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था जिस पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई थी, लेकिन अब वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ चुके हैं। यह खिलाड़ी आईपीएल में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रह चुका है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार