द हंड्रेड टूर्नामेंट में वेल्श फॉयर और साउथ ब्राइव के बीच खेला गया मुकाबला सदर्न ब्रेव की टीम ने 2 रन से जीत लिया। इस मैच में सदर्न ब्रेव के लिए जीत के हीरो इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज क्रिस जॉर्डन रहे जिन्होंने इस मैच में बल्ले से तबाही मचाते हुए शानदार फिफ्टी लगाई। जॉर्डन ने इस मैच में 3 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 70 रन बनाए। ये उनकी पारी का ही असर था कि उनकी टीम रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीत गई।

Advertisement

मज़ेदार बात ये रही कि जॉर्डन को उनकी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन इस मैच में उन्होंने एक भी गेंद नहीं डाली। जॉर्डन ने इस मैच में जिस तरह की बल्लेबाजी की शायद आपने इससे पहले कभी नहीं देखी होगी। उनकी इस पारी के चलते ही सदर्न ब्रेव की टीम 100 गेंदों में 147 के स्कोर तक पहुंच पाई और बाद में वेल्श फॉयर की टीम चेज़ करते हुए 145 पर ही रुक गई।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो सदर्न ब्रेव की टीम एक वक्त 56 रनों पर ही 6 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन क्रिस जॉर्डन ने पारी को संभालते हुए मैदान पर हाहाकार मचा दिया। जॉर्डन ने हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी जैसे गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा और जमकर रन बरसाए। हालांकि, हैरानी की बात ये रही कि इतनी शानदार बल्लेबाजी के बाद कप्तान जेम्स विंस ने उनसे एक भी गेंद नहीं डलवाई।

जब वेल्श फायर की टीम रन चेज़ के लिए मैदान पर उतरी तो उनकी शुरुआत भी खराब रही और सलामी बल्लेबाज जो क्लार्क पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। स्टीफन एस्किनाज़ी और डेविड विली ने 31-31 रनों की पारियां खेलकर अपनी टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की मगर इन दोनों के आउट होते ही वेल्श फायर की गाड़ी पटरी से उतर गई और वो 2 रन से ये मैच हार गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार