8 अप्रैल,(CRICKETNMORE): आईपीएल 2019 में ऐसा कई बार देखने को मिल चुका है जब गेंद विकेट पर लगी लेकिन बेल्स नहीं गिरी औऱ बल्लेबाज आउट होने से बच गया। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में भी ऐसा ही एक और वाकया देखने को मिला। 

Advertisement

धवल कुलकर्णी द्वारा डाली गई चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस लिन ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से लगकर लेग स्टंप में जाकर लग गई। स्टंप में लाईट तो जली लेकिन बेल्स नीचे नहीं गिरी। 

Advertisement

इसे देखकर गेंदबाज धवल कुलकर्णी अपने किस्मत पर भरोसा ही नहीं कर पा रहे थे। इस गेंद पर को केकेआर को बाइस के रन भी मिले। इसके बाद कप्तान अंजिक्य रहाणे ने अंपायरों से भी उन्हें आउट देने को लेकर बात भी की,लेकिन बेल्स नहीं गिरने की वजह से लिन नॉटआउट रहे।

जब ये हुआ उस समय लिन 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन किस्मत से जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। 

इससे पहले इस आईपीएल में दो बार ऐसा और देखने को मिला था जब गेंद विकेट पर जाकर लगी और बेल्स ना गिरने की वजह से बल्लेबाज नॉटआउट होने से बच गया। 

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में धोनी ने केएल राहुल को रनआउट किया था। धोनी ने गेंद सीधे स्टंप पर मारी थी,लेकिन बेल्स नहीं गिरने की वजह से राहुल नॉटआउट होने से बच गई। 

Advertisement

वहीं राजस्थान और चेन्नई के मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला था। जब धोनी ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की थी। गेंद बल्ले को छूकर सीधे स्टंप में जाकर लग गई थी, लेकिन ना स्टंप की लाईट जली और ना बेल्स गिरी। जिसके चलते धोनी को जीवनदान मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार