मैनचेस्टर, 23 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओल्ड ट्राफोर्ड स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पाकिस्तान की पहली पारी में 57 रन देकर चार विकेट चटका डाले हैं। पाकिस्तान अभी भी पहली पारी में इंग्लैंड से 532 रन पीछे है। ये भी पढ़ें:  विराट कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

पहले मैच में 11 विकेट हासिल करने वाले क्रिस वोक्स ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज (18), अजहर अली (1) और राहत अली (4) के तीन विकेट चटकाए, जबकि बेन स्टोक्स ने यूनिस खान (1) को चलता किया।

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक शान मसूद (नाबाद 30) कप्तान मिस्बाह उल हक (नाबाद 1) के साथ नाबाद लौटे। ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली से बड़ें बल्लेबाज बने जो रूट

इससे पहले इंग्लैंड ने जोए रूट (254) और कप्तान एलिस्टर कुक (105) की बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 589 रनों पर घोषित कर दी।

इसस पहले चार विकेट पर 314 से आगे खेलने उतरे इंग्लैंड को नाबाद शतक बनाकर शुक्रवार को लौटे रूट ने वोक्स (58) के साथ सधी शुरुआत दिलाई और शनिवार को 100 रन जोड़ने के बाद वोक्स के रूप में इंग्लैंड का दिन का पहला विकेट गिरा।

पहले मैच के नायक रहे यासिर शाह ने वोक्स को अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया।

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए स्टोक्स (34) और जॉनी बेयरस्टो (58) ने भी रूट का अच्छा साथ निभाया। 406 गेंदों की अपनी मैराथन पारी के दौरान रूट ने तीन शतकीय साझेदारियां निभाईं।

रूट ने वहाब रियाज की गेंद पर मोहम्मद हफीज को कैच थमाने से पहले, कप्तान कुक के साथ दूसरे विकेट के लिए 185, वोक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 103 और बेयरस्टो के साथ सातवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारियां निभाईं। रूट ने अपनी इस बेहतरीन पारी में 27 चौके लगाए।

पाकिस्तान के लिए वहाब ने सर्वाधिक तीन, जबकि मोहम्मद आमिर और राहत अली ने दो-दो विकेट चटकाए। पहले टेस्ट में 10 विकेट चटकाने वाले यासिर शाह को एक विकेट मिला।

Advertisement

पाकिस्तान चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार