एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने डेविड वॉर्नर (David Warner) को बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी। पहली पारी में भी वॉर्नर को वोक्स ने अपना शिकार बनाया था। आपको बता दे कि इंग्लैंड तीसरे दिन पहली पारी में 107.4 ओवर में 592 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 317 के स्कोर पर ढेर हो गयी थी। 

Advertisement

18वां ओवर करने आये क्रिस वोक्स ने 5वीं गेंद लेंथ और आउटसाइड ऑफ डाली। वॉर्नर पहले इस गेंद को छोड़ना चाहते थे लेकिन अंत समय में उन्होंने इसे खेलने का मन बनाया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई। इसी के साथ वॉर्नर की पारी का अंत हो गया। वॉर्नर ने 53 गेंद का सामना करते हुए में 3 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। उन्होंने पहली पारी में 32(38) रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जैक क्रॉली के बल्ले से निकले। उन्होंने 182 गेंद में 21 चौको और 3 छक्कों की मदद से 189 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो (99*), जो रुट (84), हैरी ब्रूक (61), मोईन अली (54) और कप्तान बेन स्टोक्स ने (51) के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अपने नाम किये। उनके अलावा 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन चटकाने में कामयाब रहे। वहीं एक विकेट पैट कमिंस के खाते में गया। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार