VIDEO: क्रिस वोक्स के सामने अंजिक्य रहाणे और जडेजा ने टेके घुटने, देखते रह गए विराट कोहली

Updated: Sun, Sep 05 2021 16:59 IST
Cricket Image for Chris Woakes Dismisses Ravindra Jadeja And Ajinkya Rahane (Chris Woakes dismisses Ravindra Jadeja and Ajinkya Rahane)

India vs England 4th Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर चौथे दिन के खेल में टीम इंडिया को 2 शुरुआती झटके लग गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने एक के बाद एक रवींद्र जडेजा और अंजिक्य रहाणे का काम तमाम कर दिया। दोनों ही खिलाड़ी क्रिस वोक्स की गेंद को पढ़ नहीं पाए और LBW आउट हो गए।

इस दौरान गौर करने वाली बात यह रही कि क्रिस वोक्स ने लगभग 1 ही ओवर में जडेजा और रहाणे का काम तमाम कर दिया था। शुक्र था रिव्यू का कि रहाणे कुछ गेंद और सरवाइव कर गए। हालांकि, क्रिस वोक्स के अगले ओवर में अंजिक्य रहाणे एक बार फिर गलती कर गए और 0 पर आउट हो गए।

क्रिस वोक्स ने अपना पहला शिकार रवींद्र जडेजा को बनाया। जडेजा क्रिस वोक्स की अंदर आती गेंद को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए थे। हालांकि, आउट होने के बाद जडेजा विराट कोहली के पास गए और उनकी सहमति से रिव्यू लेने का फैसला किया। जडेजा का यह फैसला गलत साबित हुआ और वह पवेलियन की ओर चलते बने।

यही किस्सा अंजिक्य रहाणे के साथ भी उसी ओवर में दोहराया गया लेकिन इस बार विराट कोहली की सलाह रहाणे के काम आई और वह बच गए। हालांकि, अगले ओवर में जब रहाणे को एक बार फिर अंपायर ने क्रिस वोक्स की गेंद पर LBW आउट दिया तब विराट कोहली ने उन्हें रिव्यू लेने से मना किया और वह चुपचाप पवेलियन लौट गए।  

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें