आईपीएल के 13 वें सीजन के शुरुआत से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर क्रिस  वोक्स ने निजी कारण का हवाला देते हुए आईपीएल से दूरी बना ली थी। तब दिल्ली की मैनेजमेंट ने वोक्स की जगह एनरिक नॉर्खिया को टीम में शामिल किया था। 

Advertisement

दरअसल, क्रिस  वोक्स दूसरी बार पिता बने है और उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। वोक्स ने इसकी जानकरी अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट करके दिया। उन्होंने अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा कि " 1 अक्टूबर, 2020 को एवी लुईस वोक्स ने हमारी दुनियां में कदम रखा। " 
 
जब आईपीएल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के इस ऑलराउडंर ने इस मशहूर टी-20 लीग में खेलने  से मना कर दिया था तब यह खबर आई थी की इनकी पत्नी एमी लुईस वोक्स अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। वोक्स की बड़ी बेटी का नाम इला है। 

Advertisement

वोक्स ने जब इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डाला तो कई करीबी दोस्तों और टीम के खिलाड़ियों  ने उन्हें बधाई दिया 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार