टी20 ब्लास्ट 2024 में हैम्पशायर के तेज गेंदबाज क्रिस वुड (Chris Wood) ने रविवार 2 जून को केंट के खिलाफ कुछ ऐसा कारनामा करके दिखा दिया जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। उन्होंने केंट के मैथ्यू पार्किंसन (Matthew Parkinson) को रन आउट न करने का फैसला किया, भले ही उनके पास ऐसा करने का अधिकार था। यह घटना केंट की पारी के अंतिम ओवर में हुई जब पार्किंसन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे। 

Advertisement

ओवर की अंतिम गेंद वुड ने एक फुल-लेंथ डिलीवरी फेंकी जिसे जॉय एविसन ने पार्किंसन की ओर जोर से मारा। यह एविसन का तेज ड्राइव और पार्किंसन समय रहते हट नहीं पाए और गेंद उनके लग गयी। पार्किंसन से टकराने के बाद, गेंद वुड की ओर गई जिन्होंने इसे पिच के बीच से उठाया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के पास पार्किंसन को रन आउट करने के लिए पूरा समय था जो क्रीज के काफी बाहर लेटे हुए थे। हालाँकि, वुड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'क्रिकेट की भावना' को बरकरार रखा और पार्किंसंस को आउट न करने का फैसला किया। सौभाग्य से, पार्किंसन को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और पारी की आखिरी गेंद के लिए क्रीज के अंदर वापस जाने से पहले वह तुरंत खड़े हो गए।

Advertisement

इस मैच में केंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 43(30) रन कप्तान सैम बिलिंग्स ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्के लगाया। उनके अलावा डी बेल-ड्रमंड ने 27 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। हैम्पशायर की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट वुड, जेम्स फुलर, बेनी हॉवेल और लियाम डॉसन को मिले। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैम्पशायर ने मैच को 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर और 166 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 49(32) रन की पारी जो वेदरली ने खेली अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। उनके अलावा फुलर ने 16 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। जॉय एविसन ने केंट की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार