रहमत शाह (Rahmat Shah) और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ( Hashmatullah Shahidi) के शानदार अर्धशतकों के दम पर अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 60 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान के 276 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 216 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 38 रन के कुल स्कोर पर दोनों ओपनर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाह ने शाहिदी के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की।

शाह ने 120 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 94 रन, वहीं शाहिदी  ने 104 गेंदों में 13 चौकों की बदौलत 88 रन बनाए। इसके अलावा राशिद खान ने 17 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार विकेट वहीं तनाका चिवंगा ने एक विकेट चटकाया।

जिम्बाब्वे ने निर्धारित ओवरों में 216 रन बनाए। सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कैया ने 39 रन, वहीं कप्तान क्रेग एरविन ने 30 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए। फजहलक फारुकी और राशिद खान ने दो-दो, जबकि फरहीद अहमद मलिक और ज़मतुल्लाह ओमरज़ई ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार