मेलबर्न, 8 मार्च|  मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को 85 रन से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी। वहीं, भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका पहला खिताब जीतने का सपना टूट गया।

Advertisement

एलिसा हिली को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, वहीं बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

Advertisement

यहां करीब 80,000 दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ढेर कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया से मिले 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों पर दो चौके लगाए।

उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19, ऋचा घोष ने 18, स्मृति मंधाना ने 11 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने चार रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शट ने चार और जेस नोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने क तूफानी शुरूआत करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन का स्कोर का मजबूत स्कोर बनाया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसके दोनों ओपनरों बेथ मूनी (नाबाद 78) और एलीसा हिली (75) ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 115 रनों की साझेदारी करके तूफानी शुरूआत दी।

विशाल होती जा रही इस साझेदारी को राधा यादव ने हिली को सीमा रेखा पर वेदा कृष्णामूर्ति के हाथों कैच कराकर तोड़ा। हिली ने 39 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से अपने करियर का 12वां अर्धशतक लगाया।

Advertisement

हिली के आउट होने के बाद मूनी ने अपने करियर का नौवां अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने कप्तान मेन लेनिंग (16) और मूनी ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लेनिंग के आउट होने के बाद ही एश्लेग गार्डनर (2) की आउट हो गई।

दोनों बल्लेबाज दीप्ति शर्मा की ओवर में आउट हुई। दीप्ति ने अपने चौथे औवर में लेनिंग और गार्डनर को आउट करके भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की। मूनी ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम को मजबूत लक्ष्य तक पहुंचाया। मूनी ने 54 गेंदों पर 10 चौके लगाए।

उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 15 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 16, एश्लेग गार्डनर ने दो, रचेल हायेनेस ने चार और निकोला कैरी ने नाबाद पांच रन बनाए।

Advertisement

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो और राधा यादव तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार