भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी कितने लोकप्रिय हैं, इसका उदाहरण बीती रात कोल्डप्ले के नवी मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में देखने को मिला जब क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस को आश्चर्यचकित करते हुए जसप्रीत बुमराह का जिक्र कर दिया। उन्होंने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शुभकामनाएं दी।

Advertisement

मार्टिन शनिवार को मंच पर अपने प्रसिद्ध गीतों में से एक 'ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स' पर प्रस्तुति दे रहे थे और वहां मौजूद प्रशंसकों ने भी उनका साथ देते हुए एक शानदार अनुभव बनाया। जैसे ही गाना चल रहा था, मार्टिन ने तुरंत माइक संभाला और प्रशंसकों से कहा कि उन्हें जल्दी से शो खत्म करना होगा, क्योंकि बुमराह बैकस्टेज आकर उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

Advertisement

कोल्डप्ले के फ्रंटमैन ने मजाक में ये भी कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज उन्हें गेंदबाजी करना चाहते हैं। इस समय एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मार्टिन कहते हैं, "रुको, हमें शो खत्म करना होगा, क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज आकर खेलना चाहते हैं। वो (बुमराह) कह रहे हैं कि उन्हें अब मुझे गेंदबाजी करनी चाहिए।"

बुमराह का जिक्र सुनकर प्रशंसक उत्साहित हो गए, क्योंकि उन्हें लगा कि भारतीय तेज गेंदबाज कॉन्सर्ट के दौरान मंच पर आकर सबको चौंका सकते हैं। हालांकि, अंत में ऐसा नहीं हुआ। आप नीचे इस मज़ेदार वाकिए का पूरा वीडियो देख सकते हैं।

अगर मुंबई में हुए कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की बात करें तो मुंबई के प्रशंसकों के लिए कोल्डप्ले बैंड ने समां बांध दिया। क्रिस मार्टिन ने वहां मौजूद प्रशंसकों को अपने संगीत से मंत्रमुग्ध कर दिया और यहां तक ​​कि उन्हें हिंदी में संबोधित भी किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार