रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहले दिन के खेल के दौरान एक खतरनाक पल देखने को मिला जब प्रसिद्ध कृष्णा की उछाल भरी गेंद पारस डोगरा को जा लगी। चोट लगने के बाद जम्मू-कश्मीर के कप्तान को मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि टीम ने बाद में शानदार वापसी करते हुए स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी  2025–26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मंगलवार( 24 फरवरी) को पहले दिन एक चिंताजनक घटना सामने आई। जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को कर्नाटक के लिए खेले रहे भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

Advertisement

हूबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया, जब कमरान इकबाल सिर्फ 6 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

इसके बाद कप्तान पारस डोगरा क्रीज पर आए, लेकिन प्रसिद्ध की एक तेज और शॉर्ट गेंद उन्हें कॉलर बोन के पास जा लगी। जिसके बाद वह असहज नजर आए। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और अनिवार्य कंकशन टेस्ट किया गया। 

डोगरा ने 48 गेंदों में 9 रन बनाए, लेकिन चोट के कारण वह सहज महसूस नहीं कर रहे थे। मुख्य कोच अजय शर्मा की सलाह पर उन्होंने एहतियातन मैदान छोड़ने का फैसला किया और उन्हें रिटायर्ड हर्ट घोषित किया गया। यह जम्मू-कश्मीर के लिए बड़ा झटका था।

VIDEO:

Advertisement

डोगरा के बाहर जाने के बाद अब्दुल समद बल्लेबाजी के लिए उतरे। इसके बाद शुबम पुंडिर और अब्दुल समद ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पुंडिर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रणजी ट्रॉफी फाइनल में यादगार शतक जड़ा। उन्होंने संयम और धैर्य के साथ खेलते हुए दबाव भरे मुकाबले में बेहतरीन पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 2 विकेट खोकर 284 रहा। शुबम पुंडिर 221 गेंदों पर 117 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अब्दुल समद ने 67 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले दिन 16 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार