4 सितंबर। पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में जीत हासिल कर 4 विकेट सो पराजित कर दिया। श्रीलंकाई टीम ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 162 रनों का टारगेट दिया था जिसके जबाव में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड की ओर से कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने कमाल की बल्लेबाजी की और 46 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं टॉम ब्रूस ने 46 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली। दोनों की पारी के दम पर ही न्यूजीलैंड यह मैच जीतने मे ंसफल रहा। 

Advertisement

श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन निरोशन डिकवेला ने बनाए। निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी 6 गेंद पर न्यूजीलैंड को 7 रनों की दरकार थी। श्रीलंका की ओर से आखिरी ओवर में वनिदु हसरंगा ने की। पहली ही गेंद पर टॉम ब्रूस रन आउट हो गए तो वहीं इसी ओवर की दूसरी गेंद पर वनिदु हसरंगा की गेंद ने कमाल किया और अगली ही गेंद पर डेरेल मिशेल आउट हो गए।

अब मैच न्यूजीलैंड की हाथों से निकलता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है और इस मैच के आखिरी ओवर में ऐसी ही परिभाषा एक बार फिर देखने को मिली जब अगली 2 गेंद पर मिचेल सैंटनर ने एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच के रोमांच को एक क्षण में खत्म कर दिया औऱ जीत न्यूजीलैंड को दिला दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज 2- 0 से जीतने में सफल हो गया। 

Advertisement

मैन ऑफ द मैच

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। टिम साउथी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 बहुमूल्य विकेट चटकाए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार