इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड क्रिकेट लीग का 18वां मुकाबला बर्मिंघम फिनिक्स और ओवल इन्विंसिबल के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ओवल इन्विंसिबल की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बना दिए।

Advertisement

ओवल के लिए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के 36 वर्षीय बल्लेबाज़ कोलिन इंग्राम ने आतिशी बल्लेबाज़ी से फैंस का खूब मनोरंजन किया। इंग्राम ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन ठोके और इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी निकले।

Advertisement

उनकी इस पारी की खास बात ये रही कि उन्होंने किसी भी गेंदबाज़ को नहीं बख्शा और अंत तक नाबाद भी रहे। द हंड्रेड क्रिकेट लीग में वो पिछले तीन मुकाबलों में फ्लॉप रहे थे और उन को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की बात भी चल रही थी लेकिन इस पारी ने उनके आलोचकों का मुंह बंद करवा दिया।

हालांकि, उनकी इस तूफानी पारी के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी टीम मोईन अली की बर्मिंघम फिनिक्स को रोक पाती है या नहीं। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक बर्मिंघम की टीम ने अपने दो विकेट सस्ते में गंवा दिए हैं और जीत के लिए अभी भी 70 गेंदों में 125 रनों की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार