केन्या के ऑलराउंडर कोलिंस ओबुया (Collins Obuya) ने गुरुवार (21 मार्च) को जिम्बाब्वे के खिलाफ  Mens African Games, 2024 (T20I) के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़कर क्रिस गेल (Chris Gayle) का अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केन्या के लिए ओपनिंग करते हुए ओबुया ने 29 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह एक पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 42 साल 238 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। 

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड गेल के नाम था, जिन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 41 साल 294 दिन की उम्र अर्धशतक बनाया था।  
हालांकि मैच में केन्या को 70 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में केन्या की टीम 19.3 ओवर में 126 रनों पर ऑलआउट हो गई।

बता दें कि ओबुया ने 2001 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनका करियर 22 साल 218 दिन का है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एसोसिएट देश के खिलाड़ी का सबसे लंबा करियर है।

Also Read: Live Score

ओबुया 2003 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली केन्या की टीम का हिस्सा थे। भारत के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में ओबुया को सचिन तेंदुलकर ने एलबीडबल्यू आउट किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार