CPL 2021: त्रिनबागो नाइट राइडर्स और जमैका तलावाहस के बीच खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में मैदान पर मजेदार दृश्य देखने को मिला। TKR की बल्लेबाजी के दौरान जब कीरोन पोलार्ड और टिम सेफ़र्ट बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जो कम ही मौकों पर देखा गया है।

Advertisement

मिगेल प्रीटोरियस की गेंद पर पोलार्ड ने दमदार शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन, उनसे सही से टाइमिंग नहीं हुई। गेंद काफी देर हवा में थी ऐसे में फील्डर के पास गेंद को पकड़ने का पर्याप्त मौका था लेकिन उनसे कैच ड्रॉप हो गया। इस दौरान फील्डर गेंद को विकेटकीपर के पास भेजने की बजाए कैच छूटने का पछतावा करने लगता है।

Advertisement

टिम सेफर्ट और पोलार्ड दोनों ने महसूस किया कि फील्डर जल्द ही गेंद को फेंकने वाला नहीं था। इस समय तक, दोनों ने पहले ही दो रन दौड़ लिए थे लेकिन फील्डिंग टीम की लापरवाही को देखते हुए वह दो की जगह 3 नहीं बल्कि चार रन दौड़ लेते हैं। जिस गेंद पर बल्लेबाज को आउट होना चाहिए था उस गेंद पर बल्लेबाज का 4 रन दौड़ना निश्चित ही विपक्षी टीम के लिए निराशा की बात थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो त्रिनबागो की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से लेंडल सिमंस ने 42 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका की टीम 18.2 ओवरों में 92 रन बनाकर ढेर हो गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार