9 फरवरी। बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2019 के फाइनल में कोमिला विक्टोरियंस ने ढाका डायनामाइट्स को 17 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

फाइनल मैच में कोमिला विक्टोरियंस के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने गजब की धुआंधार बल्लेबाजी की और केनल 61 गेंद पर नाबाद 141 रन बनाए। तमीम इकबाल की तूफानी पारी के कारण ही कोमिला विक्टोरियंस  की टीम 20 ओवर में 199 रन बना पाने में सफल रही थी।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ 200 रनों का पीछा करने उतरी ढाका डायनामाइट्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन ही बना सकी।

आपको बता दें कि फाइनल में तमीम इकबाल की पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया। तमीम इकबाल ने केवल 50 गेंद पर शतक जमाया और आखिरी में 61 गेंद पर 141 रन बनाकर नाबाद रहे।

अपनी पारी में तमीम इकबाल ने 10 चौके और 11 छक्के जमाए। ऐसा कर तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टी-20 के एक मैच में पारी के दौरान 11 छक्के जमाए। कोमिला विक्टोरियंस ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग का खिताब दूसरी दफा जीतने में सफलता पाई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार