मुंबई, 27 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी वेदा कृष्णामूर्ति ने कहा है कि नए कोच रमेश पवार के आने से टीम के अंदर संवाद बेहतर हुआ है। वेदा ने कहा है कि पवार के आने से खिलाड़ी अपनी बात को खुलकर रख पाने में सक्षम हुई हैं। 

Advertisement

वेदा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा, "रमेश पवार के आने से सबसे अच्छी चीज यह रही है कि वह हर किसी को अपनी बात रखने का मौका देते हैं। उनके आने से टीम का संवाद बेहतर हुआ है। वह हमें अपनी बात रखने का ज्यादा से ज्यादा मौका देते हैं। अगर हमारे दिमाग में कुछ चल रहा है तो वह चाहते हैं कि हम उस पर खुलकर बात करें, ऐसी चीजें पहले नहीं होती थीं।"

Advertisement

टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे ने टीम में विवाद के कारण इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पवार को अंतरिम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम अगले महीने वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में पवार के मार्गदर्शन में ही उतरेगी। 

वेदा ने कहा, "उनके आने से टीम का माहौल अलग हुआ है। हम एक तरह की कोचिंग लंबे समय से कर रहे थे। उनका आना और टीम का माहौल बदल देना बड़ी बात है। मुझे लगता है कि हर कोई इसे पसंद करता है। खिलाड़ियों और सपोर्टिग स्टाफ के बीच अब बातचीत होने लगी है। आप चीजों को अपने तक सीमित नहीं रख सकते। आपको अपनी बात रखने दी जाएगी, ड्रेसिंग रूम में यह अभी तक सबसे अच्छी बात है।"

भारतीय टीम शनिवार को वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के लिए रवाना हो गई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार