LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग की सभी 5 टीमें

Advertisement

श्रीलंका के घरेलू टी-20 लीग यानी लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League Complete Squads) के पहले सीजन की शुरूआत 21 नवंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

Advertisement

अब इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर आई है। लंका प्रीमियर लीग की टीमों में से एक कोलंबो किंग्स ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों में श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज का नाम सबसे ऊपर है जो इस फ्रेंचाइजी के लिए आइकॉन प्लेयर भी है।

इसके अलावा साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल हैं। सलमान खान के परिवार ने खरीदी लंका प्रीमियर लीग में टीम, जानिए किस टीम के बने मालिक

इसमें दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है। आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे मनविंदर बिसला (Manvinder Bisla) तथा तेज गेंदबाज मनप्रीत सिंह गोनी (Manpreet Singh Gony) का नाम भी शामिल है। फ्रेंचाइजी ने इन ऑनलाइन बातचीत से ही इन सभी खिलाड़ियों के साथ डील की है। कोलोंबो की इस टीम के कोच डेव व्हाटमोर होंगे।

अन्य टीमों की बात करे तो कैंडी टस्कर्स ने कुशल परेरा को अपने आइकॉन प्लेयर के तौर पर चुना है और इनके अलावा टीम में क्रिस गेल और लियाम प्लंकेट के रूप में दो बड़े विदेशी खिलाड़ी है। इस टीम के कोच हसन तिलकरत्ने होंगे।

Advertisement

एक अन्य टीम की बात करे तो गाले ग्लैडिएटर्स की टीम में लसिथ मालिंगा आइकॉन प्लेयर के रूप में है तथा कोलिन इंग्राम और शाहिद अफरीदी इनके दो मुख्य विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। इस टीम के कोच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोइन खान होंगे।

बुला हॉक्स की टीम में दशुन शनाका आइकॉन प्लेयर के रूप में है तथा डेविड मिलर और कार्लोस ब्रैथवेट के दो बड़े विदेशी खिलाड़ी होंगे। इस टीम के कोच जॉन लेविस होंगे। आखिरी टीम जाफना स्टैलियनस में थिसारा परेरा आइकॉन प्लेयर के रूप में होंगे तथा इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मलान और वानीन्दू हासरंग इस टीम के अन्य बड़े खिलाड़ी हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार