भारतीय टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) का कहना है कि इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना ना सिर्फ ड्यूक्स गेंद के कारण बल्कि यहां के अप्रत्याशित वातावरण के कारण चुनौतीपूर्ण है। हनुमा ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में कूकाबूरा सोफ्ट थी लेकिन ड्यूक्स अलग है। इसमें गेंदबाज के लिए हमेशा कुछ रहता है जो चैलेंज होता है।"

Advertisement

आईपीएल नीलामी में उपेक्षित किए जाने के बाद हनुमा काउंटी खेलने के लिए इंग्लैंड आए थे। हालांकि, इसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह सिर्फ एक बार ही अर्धशतक जड़ सके थे।

Advertisement

हनुमा ने क्रिकइंफो से कहा, "जब मैं अप्रैल में इंग्लैंड में आया तो यहां ठंड थी। अगर आपको यह विश्वास भी हो जाए कि आप सेट हो गए तो भी आप आश्चर्य में रह जाएंगे। मुझे लगा था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है लेकिन ड्यूक्स गेंद के कारण तेजी रही।"

उन्होंने कहा, "जैमी पोर्टर की गेंद ने मुझे चकमा दिया। वह अच्छी गेंद थी लेकिन उस वक्त मैं आश्चर्यचकित रह गया था।"

हनुमा ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में गार्ड लेग स्टंप्स की तरफ रहता है लेकिन इंग्लैंड में आपको लाइन में रहकर खेलना पड़ता है और ऑफ स्टंप्स को जज करना पड़ा है।"

उन्होंने कहा, "मैंने मिडल स्टंप पर खेलना शुरू किया लेकिन आपको याद रखना होता है कि अगर स्टंप लाइन गेंद होती है आपको स्ट्रेट खेलना होता है।"
विहारी ने कहा, "यहां खेलना चुनौतीपूर्ण है। ओवरहेड वातावरण बड़ी भूमिका निभाता है क्योंकि जब मौसम सनी रहता है तो बल्लेबाजी करना असान होता है लेकिन इस वातावरण में गेंद मूव्स करती है। काउंटी में मुझे इस चुनौती का सामना करना पड़ा।"

Advertisement

काउंटी चैंपियशिप की पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने हनुमा को खाता खोले बिना आउट किया था।

हनुमा ने कहा, "मुझे लगा कि मैं ड्राइव कर सकता हूं लेकिन इंग्लैंड में आपको अपने शॉट चयन पर ध्यान देने की जरूरत है। भारत में आप आराम से खेल सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार