कोलकाता, 17 जुलाई| आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी इस बात को लेकर आश्व्स्त हैं कि वह इंग्लैंड को उसके ही घर में हरा उलटफेर कर सकते हैं। आयरलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 30 जुलाई को साउथैम्पटन से हो रही है।

Advertisement

यह मैच नई विश्व कप सुपर सीरीज में आयरलैंड का पहला मैच होगा। यह लीग 2023 आईसीसी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

Advertisement

बालबर्नी के नेतृत्व वाली आयरलैंड टीम शनिवार को विशेष चार्टर प्लान से डबलिन से साउथैम्पटन के लिए रवाना होगी।

टीम की जर्सी लांच के मौके पर ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बालबर्नी ने कहा, "मुझे लगता है कि आप आयरलैंड के लिए जो भी मैच खेलते हैं उसमें दबाव होता है। विश्व कप क्वालीफायर वो भी विश्व विजेता के सामने, निश्चित तौर पर आपको दबाव में ला देता है, लेकिन मुझे लगता है कि कोविड से पहले कुछ महीनों में हमने साबित किया था कि जब दबाव हम पर आता है तो हम अच्छा कर सकते हैं।"

इंग्लैंड टीम में कई सारे नए चेहरे होंगे।

उन्होंने कहा, "हां, यह ऐसी टीम होगी जिसके पास ज्यादा अनुभव नहीं होगा, लेकिन कुछ मुख्य खिलाड़ी होंगे जो पिछले साल भी उस टीम में थे जिसने विश्व कप जीती थी। कोई भी टीम लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेली है इसलिए यह रोचक सीरीज होगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेलेंगे तो हम उन्हें हरा सकते हैं। क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। इसलिए इस बात का कोई कारण नहीं है कि हम विश्व विजेता को उसके घर में नहीं हरा सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार