ब्रिस्टल, 15 मई (CRICKETNMORE)| विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (151) के आतिशी शतक के दम पर नौ विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब इंग्लैंड ने 44.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

 
Advertisement

बेयरस्टो ने 93 गेंदों पर कुल 128 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और पांच छक्के जड़े।

इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान लगातार दो वनडे मैचों में 350 से ज्यादा रन बनाने के बाद हारने वाली दूसरी टीम बन गई है। दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के 373 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 361 रन बनाए थे। 

इससे पहले साल 2017 में भारत के खिलाफ लगातार दो वनडे मैचों में इंग्लैंड 350 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद भी हार गई थी।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार