आईपीएल 2026 के फ़ाइनल की पहली पारी में एक बवाल देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एक विवादित पल देखने को मिला। ये विवाद वॉशिंगटन सुंदर के कैच को लेकरय हुआ जब वो 7 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट दे दिए गए थे लेकिन जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो जॉर्डन कॉक्स द्वारा पकड़ा गया ये कैच नॉटआउट में तब्दील हो गया।

Advertisement

टीवी रिप्ले में अंपायर ने पाया कि कॉक्स ने गेंद को तो पकड़ लिया था लेकिन गेंद ज़मीन को भी छू गई थी। हालांकि, सुंदर को नॉटआउट दिए जाने से RCB के कप्तान रजत पाटीदार खुश नहीं थे और उन्होंने मैदान पर अंपायर से बहस भी की। RCB के खिलाड़ी तुरंत जश्न मनाने लगे थे लेकिन जज्बात तुरंत ही बदल गए। उनके इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो खिताबी मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने दोनों स्टार सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साईं सुदर्शन भी 12 रन ही जोड़ सके। मध्यक्रम से भी टीम को ज्यादा मदद नहीं मिली। निशांत सिंधु ने 20 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इस खराब शुरुआत के बाद एक छोर पर वाशिंगटन सुंदर जरूर टिके रहे और उन्होंने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में 155 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में रसिख सलाम डार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या को भी 1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार