इस साल होने वाले एशिया कप को आधिकारिक रूप से 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और लॉजिस्टिक चुनौतियों को देखते हुए एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) को इस टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा है।

Advertisement

एसीसी ने बयान में कहा, "कोरोना के कारण खतरे और प्रतिबंधों को देखते हुए एसीसी कार्यकारी बोर्ड ने एश्यिा कप 2021 को स्थगित करने का फैसला लिया है। एसीसी ने प्रतिभागियों और साझेदारों के साथ काम कर इस टूर्नामेंट को इसी साल कराने की कोशिश की थी।"

Advertisement

परिषद ने कहा, "व्यस्त एफटीपी के कारण इस साल इस टूर्नामेंट को कराने के लिए कोई विंडो उपलब्ध नहीं है। इस कारण बोर्ड को एशिया कप के इस सीजन को स्थगित करना पड़ा है। इस सीजन को अब 2023 में कराया जाएगा क्योंकि 2022 में पहले से ही एशिया कप का आयोजन होना है। इसकी तारीख की पुष्टि भविष्य में की जाएगी।"

एशिया कप को पहले पिछले साल सितंबर में होना था लेकिन कोरोना के कारण इसे उस समय स्थगित कर 2021 में कराने का फैसला किया गया था। एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में जून में होना था। भारत ने 2018 में संयुक्त अरब अमीरात में रोहित शर्मा की कप्तानी में आखिरी बार एशिया कप जीता था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार