साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) ने आईपीएल में लगातार खेलने के अवसर ना मिलने को लेकर अफसोस जताया है। 32 वर्षीय शम्सी ने कहा अगर उन्हें टूर्नामेंट में लगातार खेलने का मौका मिलता तो वह अपनी टीम को ट्रॉफी जीतने में मदद करते।

Advertisement

आईपीएल 2022 में स्पिन गेंदबाज धमाल मचा रहे हैं, लेगिन स्पिनर युजवेंद्र चहल और वानिंदु हसरंगा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सबसे ऊपर हैं। वहीं दुनिया के नंबर 1 टी-20 गेंदबाज शम्सी को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। 

Advertisement

शम्सी 2016 से 2018 तक सैम्युल बद्री के रिप्लेसमेंट के तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 में एंड्रयू टाई की जगह टीम में जगह दी थी लेकिन एक ही मैच खेलने का मौका दिया। शम्मी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें 9.05 की इकॉनमी से उनके नाम तीन विकेट दर्ज हैं। 

शम्सी ने एमएक्रिकेटमैग से बातचीत में कहा, “ नहीं इससे मैं निराश नहीं होता, क्योंकि यह ऐसी चीज है जिसे मैं नियंत्रित नहीं कर सकता। मुझे वहां रहना अच्छा लगेगा। मुझे अपनी क्षमताओं पर विश्वास है और मुझे विश्वास है कि अगर मुझे आईपीएल में लगातार खेलने का मौका दिया गया तो मैं एक टीम को ट्रॉफी जीतने में मदद कर सकता हूं। पहले जब में आईपीएल में खेला हूं तो मुझे लगातार खेलने के मौके नहीं मिले।”

बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में शम्सी ने 47 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 57 विकेट दर्ज हैं। फिलहल इस फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार