County Championship 2021: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ग्लैमर्गन के लिए काउंटी चैम्पियनशिप में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यह सीजन उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है और अब तक दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन मैचों में महज 8.25 की साधारण औसत से रन बनाए हैं। केंट के खिलाफ मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब वह 45 वर्षीय डैरेन स्टीवंस की गेंद पर आउट हो गए।

Advertisement

खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को देखकर ऐसा लगता है कि भाग्य भी उनका साथ नहीं दे रहा है। डैरेन स्टीवंस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद मार्नस लाबुसेन के चेहरे पर झल्लाहट साफ देखने को मिली थी। अंपायर ने जैसे ही उन्हें आउट करार दिया वैसे उन्हें गुस्से से अंपायर की ओर देखा था।

Advertisement

मार्नस लाबुशेन को लगा कि गेंद लाइन के बाहर जा रही थी और वह आउट नहीं हैं लेकिन अंपयार के फैसले के चलते उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा था। स्वाभाविक रूप से, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अपनी खराब फॉर्म से काफी परेशान लग रहे हैं इसी वजह से उन्होंने अपनी झल्लाहट अंपायर को दिखाई थी।

बता दें कि मार्नस लाबुशेन ने क्वींसलैंड की टीम को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ मैच जीतने में काफी मदद की थी। लाबुशेन ने उस मैच में 192 रन बनाए थे। काउंटी चैम्पियनशिप 2021 में प्रवेश करने से पहले लाबुशेन आत्मविश्वास से भरे हुए थे लेकिन काउंटी खेलते ही उनकी फॉर्म पूरी तरह से गड़बड़ा गई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार