भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी बेशक इस समय टीम इंडिया के साथ नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वो लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। इस समय वो रॉयल लंदन वनडे कप में केंट काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे हैं। 29 वर्षीय सैनी, उन सात भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो अंग्रेजी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं।

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी अब तक अपने प्रदर्शन से मेला लूट चुके हैं। लेकिन हरियाणा में जन्मे इस तेज गेंदबाज ने गेंद के साथ तो इंगलैंड में धमाल मचाया ही हुआ है, वो बल्ले से भी फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। कल (4 अगस्त) को कार्डिफ में ग्लैमोर्गन के खिलाफ रॉयल लंदन वन-डे कप मुकाबले के दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जिसकी शायद भारतीय फैन कल्पना भी नहीं कर सकते।

Advertisement

सैनी केंट के मैट क्विन के आउट होने के बाद अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने आए और इस आखिरी ओवर में उन्होंने जोस बटलर की तरह अद्भुत स्कूप शॉट खेला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, अंतिम ओवर की पहली चार गेंदों पर केवल एक रन आया था और सैनी पर अपनी टीम को 300 रनों के पार ले जाने की जिम्मेदारी थी।

विकेट के चारों ओर गेंदबाजी करते हुए, जेमी मैकलरॉय ने आखिरी ओवर में स्टंप्स में गेंद डाल दी लेकिन इस गेंद का भी सैनी के पास जवाब था, एक टेल-एंडर होने के बावजूद उन्होंने इस शॉट को एक पूर्ण बल्लेबाज़ की तरह खेला और विपक्षी टीम के होश उड़ा दिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार