लाहौर, 1 अप्रैल | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि पूरा विश्व इस समय कोरोनावायरस की चपेट में है और इससे लोग कंगाल होने के कगार पर हैं। अख्तर ने बुधवार को ट्वीट करके कहा, "यह महामारी जितना लोगों के मारेगी नहीं उससे ज्यादा तो उन्हें कंगाल करके छोड़ेगी।"

Advertisement

अख्तर ने इससे पहले, इस बीमारी के खिलाफ लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों की मदद करने का अनुरोध किया था।

Advertisement

अख्तर ने अपने यूटयूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से अनुरोध किया था कि वे एक वैश्विक कार्यबल के रूप में काम करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्दशों का पालन करें।

अख्तर ने कहा था, "दुनिया के सभी प्रशंसकों से मेरा अनुरोध, कोरोनावायरस एक वैश्विक संकट है और हमें एक वैश्विक कार्यबल के रूप में सोचना है तथा धर्म से ऊपर उठकर इसका मुकाबला करना है। लॉकडाउन हो रहा है ताकि यह वायरस फैल न सके। अगर आप लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं और उनसे मिलकर बातचीत कर रहे हैं तो इससे मदद नहीं मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "अगर आप इन चीजों को करते हैं तो कृपया दैनिक मजदूरों के बारे में भी सोचें। गोदामें खाली पड़े हैं। इस बात की क्या गारंटी है कि आप तीन महीने बाद जिंदा रहेंगे। दैनिक मजदूरों के बारे में सोचें, कैसे वे अपने परिवारों का गुजारा करेंगे। इन लोगों के बारे में सोचें। यह समय मानवता का है न कि हिंदू-मुस्लिम करने का। लोगों को एक दूसरे की मदद करना होगा।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा था, "अमीर लोग तो फिर भी गुजारा कर लेंगे, लेकिन गरीब कैसे गुजारा करेंगे। हम जानवरों जैसे रह रहे हैं जबकि हमें इंसान जैसा रहना है। लोगों की मदद करने की कोशिश करें। यह समय इंसान के रूप में एक साथ रहने का है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार