पॉइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमें त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जॉक्स बुधवार (26 अगस्त) को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम मे खेले जाने वाले CPL 2020 के 13वें मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेगी। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

इस सीजन में अभी तक कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीकेआर ने 3 मैच खेले है जिसमें वो 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। दूसरी तरफ डैरेन सैमी की कप्तानी सेंट लूसिया जॉक्स की टीम ने अपना पहला मैच हारने के बाद जीत की हैट्रिक लगाई है। सेंट लूसिया जोक्स की टीम चार मैचों में से 3 में जीत हासिल कर 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

Head To Head  रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच आज तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से त्रिनबागो नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है उन्होंने 12 में से 10 मैचों में जीत हासिल की है तो वही जॉक्स की टीम को 2 मैचों में जीत मिली है।

सेंट लूसिया जॉक्स

सेंट लूसिया जॉक्स ने कहीं ना कहीं अपने सभी मैच अपने अच्छी गेंदबाजी के दम पर जीते है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर स्कॉट कुग्लाइन ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 10 विकेट चटकाए है और टीम के लिए नियमित समय पर विकेट निकाले है। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और रोस्टन चेज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए कमाल किया है। 

Advertisement

बल्लेबाजी की बात करे तो आंद्रे फ्लेचर ने कुछ मैचों में टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई है। पिछले मैच में रहकीम कोर्नवाल को आराम दिया गया था , ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि टीम किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है। नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी पर भी आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाने की की जिम्मेदारी होगी।

संभावित प्लेइंग XI

आंद्रे फ्लेचर (विकेटकीपर), किमानी मेलियस/ रहकीम कॉर्नवाल, मार्क डेयल, रोस्टन चेस, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, जेवेल ग्लेन, डैरन सैमी (कप्तान), स्कॉट कुगैलाइन, केसरिक विलियम्स, केमार होल्डर

Advertisement

त्रिनबागो नाइट राइडर्स

ऑलराउंडर सुनील नारायण बारबाडोस के खिलाफ हुए पिछले मैच में बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे लेकिन इस मैच में उनसे एक विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद रहेगी। नारायण के अलावा न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज कोलिन मुनरो और डैरेन ब्रावो से ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी की है। मुनरो ने अभी तक 116 तो वहीं डैरेन ब्रावो ने अभी तक 98 रनों की पारी खेली है।

बारबाडोस के खिलाफ टीम के कप्तान पोलार्ड ने भी 17 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी। हालांकि इनकी गेंदबाजी कही ना कहीं फीकी नजर आती है। लेग स्पिनर फवाद आलम और सुनील नारायण को स्पिन में कमाल दिखाना होगा। ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी आखिरी के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।

Advertisement

संभावित प्लेइंग XI

लेंडल सिमंस, सुनील नारायण, कॉलिन मुनरो, डैरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, खैरी पियरे, जेडन सिल्स, अली खान, फवाद अहमद

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार