18 अगस्त,नई दिल्ली। मंगलवार (18 अगस्त) को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच तारौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2020 (CPL 2020) का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। 

Advertisement

तीन बार की सीपीएल चैंपियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (2015,2017 और 2018) पिछले सीजन में तीसरे नंबर पर रही थी। वहीं गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल से पहले गुयाना की टीम ने एक मैच भी नहीं हारा था।

Advertisement

दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों के बीच अब तक 19 मैच खेले गए हैं। जिसमें नाइट राइडर्स ने 10 और अमेजन वॉरियर्स ने 8 मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। 

इस सीजन में कीरोन पोलार्ड को नाइट राइडर्स की कप्तानी कीरोन पोलार्ड की सौंपी गई है। वहीं अमेजन वॉरियर्स की कमान क्रिस ग्रीन के हाथों में है।

भारत के 48 स्पिनर प्रवीण तांबे इस सीजन नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। अगर इस मुकाबले के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वह सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। 

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), लेंडल सिमंस, कॉलिन मुनरो, डेरेन ब्रावो, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, सुनील नरने, अली खान, जैडेन सील, प्रवीण तांबे, एंडरसन फिलिप।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स: क्रिस ग्रीन (कप्तान), ब्रैंडन किंग, चंद्रपॉल हेमराज, रॉस टेलर, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरण (विकेटकीपर), ओडिन स्मिथ, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, इमरान ताहिर, रोमारियो शेफर्ड।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार