कैरेबियन प्रीमियर लीग के 26 वें मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने जमैका को 46 रनों से हरा दिया।

Advertisement

सेंट किट्स के मैदान पर गुयाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान निकोलस पूरन ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 39 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदारी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के जमाए। शिमरोन हेटमायर और शोएब मलिक ने अपने बल्ले से 23-23 रनों का योगदान दिया। इन सभी बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर गुयाना की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

जमैका की ओर से आंद्रे रसेल ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मिगेल प्रिटोरियस, क्रिस ग्रीन और क्रेग ब्रेथवेट के खाते में एक-एक विकेट गया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका की टीम 19.1 ओवर में 123 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए किर्क मैकेंजी ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। शामराह ब्रूक्स ने 21 रनों की पारी खेली लेकिन ये टीम के जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। कुछ अन्य बल्लेबाजों को भी एक अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। आखिरकार टीम लक्ष्य से 46 रन दूर रह गई।

ओडेन स्मिथ और गुडाकेश मोती के खाते में 3-3 विकेट गया। नवीन उल हक ने 2 विकेट अपने नाम किए। रोमारियो शेफर्ड को एक विकेट हासिल हुआ।

गुयाना के कप्तान निकोलस पूरन को उनकी धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार