कैरेबियन प्रीमियर लीग के 21वें मुकाबले में जमैका तलावाहास की टीम ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स की टीम को 22 रनों से हरा दिया। 

Advertisement

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमैका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टीम के लिए शामराह ब्रूक्स ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोवमन पॉवेल ने 37 रन बनाए तो वही आंद्रे रसेल ने 17 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। इन सभी बल्लेबाजों के दम पर जमैका की टीम ने सेंट किट्स के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा।

सेंट किट्स की ओर से डॉमनिक ड्रेक्स, फवाद अहमद और जगेसर ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा फैबियन एलेन और वैन मीकेरन के खाते में एक-एक विकेट गया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। टीम के लिए ओपनर डेवोन थॉमस ने सबसे ज्यादा 35 रन तो वही जोशुआ डी सिल्वा ने 28 रनों की पारी खेली। डॉमनिक ड्रेक्स ने भी 12 गेंदों में 22 रनों तेज तर्रार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और सेंट किट्स की टीम लक्ष्य से 22 रन पीछे रह गई।

जमैका की ओर से मिगेल प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा परमॉल के खाते में 2 विकेट गया। आंद्रे रसेल और क्रीस ग्रीन एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

मैच में बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल करने वाले आंद्रे रसेल को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार