CPL 2021: सीपीएल के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के दौरान गुयाना अमेजन वॉरियर्स के गेंदबाज केविन सिंक्लेयर ने क्रिस गेल का विकेट लेने के बाद अनूठे अंदाज में इसका जश्न मनाया। 

Advertisement

केविन सिंक्लेयर ने मैदान पर किसी जिमनास्ट की तरह समरसॉल्ट किए। हवा में उनकी इस कलाबाजी को देखकर सभी लोग दंग रह गए। ऐसा पहली बार नहीं है कि केविन सिंक्लेयर ने हवा में कलाबाजियां खाते हुए विकेट का जश्न मनाया हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें इसी तरह विकेट का जश्न मनाते हुए देखा गया है लेकिन इस बार उन्होंने इसे और मुश्किल बनाते हुए दो समरसॉल्ट किए थे।

Advertisement

आउट होने से पहले क्रिस गेल ने 27 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। क्रिस गेल के अलावा एविन लुईस ने भी बल्ले से अहम योगदान देते हुए 77 रन बनाए। एविन लुईस ने अपनी पारी में 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। गेल और लुईस ने अपने दमपर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में गुयाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स की टीम के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा जिसको सेंट किट्स की टीम ने 17.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स को सीपीएल के फाइनल मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स से भिड़ना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार