कैरेबियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन खत्म हो चुका है। फाइनल मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स की टीम ने सेंट लूसिया किंग्स को 3 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस मैच में सेंट लूसिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में सेंट किट्स की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

Advertisement

एक नजर इस टूर्नामेंट के रन, विकेट व अन्य बड़े रिकॉर्ड पर:

Advertisement

सबसे ज्यादा रन - इस टूर्नामेंट में इस सीजन सबसे ज्यादा रन सेंट लूसिया किंग्स की ओर से खेलने वाले स्पिन ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने बनाए है। उन्होंने 9वें सीजन में कुल12 मैच खेले जिसकी 12 पारियों में उनके नाम 446 रन दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाया है जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 85 रनों का रहा है।

सबसे ज्यादा विकेट -  वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज रवि रामपॉल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया है। उन्होंने इस दौरान 19 विकेट अपने नाम किए।

सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाने वाला गेंदबाज - सेंट लूसिया किंग्स की ओर से खेलने वाले डेविड विज ने इस सीजन में 2 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा टीकेआर की ओर से खेलने वाले इसुरु उडाना ने भी इस सीजन में एक बार एक पारी में 5 विकेट चटकाए है।

सबसे ज्यादा छक्के - सेंट किट्स की टीम की ओर से इस बार टीम को ओपनिंग बल्लेबाज एविन लुईस जमकर बरसे हैं। इस दौरान उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 38 गगनचुंबी छक्के लगाए है।

Advertisement

सबसे ज्यादा चौके - सेंट लूसिया किंग्स की ओर से खेलने वाले रोस्टन चेज ने इस सीजन कुल 35 चौके जमाए हैं जो कि किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।

सबसे ज्यादा कैच - वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने इस सीजन में सबसे ज्यादा कुल 11 कैच पकड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार