कप्तान ब्रैंडन किंग (Brandon King) के तूफानी अर्धशतक, सलमान इरशाद (Salman Irshad) औऱ मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जमैका तलावाज ने गुरुवार (24 अगस्त) को वॉर्नर पार्क में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के सातवें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 8 विकेट से हरा दिया। सेंट किट्स के 156 रन के जवाब में जमैका ने 16.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

सेंट किट्स ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे जोशुआ डी सिल्वा ने 36 रन, डोमिनिक ड्रेक्स ने नाबाद 29 रन औऱ आंद्रे फ्लेचर ने 23 रन बनाए। टीम के 5 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

जमैका के लिए पाकिस्तान के गेंदबाज समलान ने 4 विकेट, मोहम्मद आमिर ने 3 विकेट, इमाद वसीम और निकोलसन गॉर्डन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जमैका की शुरूआत शानदार रही। किंग ने किर्क मैकेंजी के साथ मिलकर पहली विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। फिर किंग और शमराह ब्रूक्स ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े।  किंग ने 33 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 52 रन 11 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। वहीं ब्रूक्स ने नाबाद 38 रन औऱ मैकेंजी ने 23 रन बनाए। 

Also Read: Cricket History

सेंट किट्स के लिए ओशेन थॉमस और डोमिनिक ड्रेक्स ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार