मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) के तूफानी अर्धशतक और वकार सलामखिल- आंद्रे रसेल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गुरुवार (31 अगस्त) को खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के 13वें मैच में बारबाडोस रॉयल्स को 133 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। नाइट राइडर्स के 194 रन के विशाल स्कोर के जवाब में रॉयल्स 12.1 ओवर में 61 रनों पर ऑलआउट हो गई। गुप्टिल को उनके विजयी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की टीम को पारी की पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा। इसके बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। जेसन होल्डर ने 14 रन, कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 10 रन और कायस अहमद ने नाबाद 10 रन बनाए। इसेक अलावा कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

Advertisement

नाइट राइडर्स के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए वकार सलामखिल ने 14 रन देकर 4 विकेट और आंद्रे रसेल ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा अकील होसैन ने 2 विकेट औऱ सुनील नारायण ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइट राइडर्स ने गुप्टिल के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। गुप्टिल ने 58 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 चौका और 9 छक्के जड़े। गुप्टिनल ने अपनी पारी में 58 रन 10 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। इसके अलावा कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 46 रन और मार्क दयाल ने 27 रन का योगदान दिया।

Also Read: Cricket History

रॉयल्स के लिए होल्डर ने 2 विकेट, कायस अहमद और  रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार