नई दिल्ली, 17 अगस्त | कपिल देव, अंशुमन गायकवाड और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने प्रशासकों की समिति (सीओए) से कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग सपोर्टिग स्टाफ चुनने की प्रक्रिया में उन्हें भी शामिल किया जाए। 

Advertisement

सीएसी ने शुक्रवार को ही रवि शास्त्री को फिर से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। शास्त्री 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक टीम के कोच बने रहेंगे। 

Advertisement

सीएसी ने सीओए को अब एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें ही भारतीय क्रिकेट टीम का सपोर्ट स्टाफ चुनने दिया जाए।

बोर्ड के एक कार्यकारी ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "कपिल देव और उनकी टीम ने सीओए को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने टीम के सपोर्ट स्टाफ चुनने की प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा जताई है। हालांकि यह पूरी तरह से सीओए पर निर्भर है कि वह सीएसी को यह मौका देते हैं या नहीं, क्योंकि बीसीसीआई के संविधान में यह स्पष्ट है कि चयनकर्ता ही स्पोर्ट स्टाफ का चयन करेंगे। ऐसी उम्मीद थी कि सीएसी केवल मुख्य कोच का ही चयन करेंगे।" 

यह पूछे जाने पर कि तो फिर ऐसी स्थिति में क्या होगा, कार्यकारी ने कहा, "ठीक है। आपके पास हमेशा मार्गदर्शन की संभावना हो सकती है। यह सब अब सीओए पर निर्भर है, जिन्हें सोमवार से सपोर्ट स्टाफ के चयन की प्रक्रिया शुरू करनी करनी है।" 

उन्होंने कहा, "संविधान के खिलाफ जाना सीओए के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है क्योंकि उनके पास नया संविधान रजिस्टर्ड है। निश्चित रूप से आने वाला समय काफी दिलचस्प होने वाला है।" 

Advertisement

सीएसी के प्रमुख कपिल ने शुक्रवार को कहा था, "हां, वहां भी हमारी राय ली जानी चाहिए। अगर आप मुझ से पूछेंगे तो हमने सहयोगी सदस्यों के चयन प्रकिया के बारे में बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। अगर हम वह काम नहीं करेंगे तो यह सही नहीं होगा। हमने सीओए से कहा है कि हम उस नियुक्ति का भी हिस्सा होना चाहते हैं।" 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार