नई दिल्ली, 17 जून| भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेट समुदाय ने गलवान वैली में चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। भारतीय सेना के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।

Advertisement

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, " जिन जवानों ने देश की रक्षा के लिए गलवान वैली में अपनी जान गंवा दी, उनको सैल्यूट और उनके प्रति मेरा सम्मान। एक जवान से ज्यादा बहादुर और स्वार्थहीन कोई नहीं होता है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उम्मीद करता हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी प्रार्थना से उन्हें कुछ शांति मिलेगी।"

Advertisement

रोहित ने देश असली हीरो को नमन करते हुए कहा, " हमारे असली हीरो जो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर अपनी जान गंवा देते हैं, उनको मेरा सलाम। भगवान उनके परिवारों को शांति दे।"

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने लिखा, " हमारी और हमारी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए दिन-रात संघर्ष करने वाले हमारे बहादुरों को सलाम। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना! ओम शांति।"

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कहा, " कर्नल संतोष बाबू के प्रति हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने गलवान वैली पर कार्रवाई में सर्वोच्च बलिदान दिया। एक समय, जब दुनिया एक गंभीर महामारी से निपट रही है, यह आखिरी चीज है जिसकी हमें आवश्यकता है। मुझे आशा है कि चीनी सुधर जाएं।"

पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा, " मैं हमारे भारतीय सैनिकों के साहस को सलाम करता हूं जो गलवन घाटी में शहीद हुए हैं। इन सभी अत्याचारों को रोकना चाहिए और आशा करनी चाहिए कि हमारे पास एक शांतिपूर्ण दुनिया हो सकती है, जहां मानव जीवन का महत्व है। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, मैं उनकी ताकत के लिए प्रार्थना करता हूं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार