27 अप्रैल/मुंबई (CRICKETNMORE) क्रिकेट लैजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के फिल्मों में काम करने की खबरों को अफवाह बताते हुए इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करी है।
Advertisement
सचिन ने ट्वीट कर के इस खबर का खंडन किया और कहा कि मेरी बेटी सारा अपनी पढ़ाई मे मशगूल है और उसके फिल्मों में काम करने को लेकर उठ रही निराधार अटकलों से मैं नाराज और परेशान हूं।
Advertisement
गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी की सचिन की 17 वर्षीय बेटी सारा शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसी बीच सचिन अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं। सचिन अपने जीवन के ऊपर बन रही फिल्म 200 नॉट आउट में अभिनय करते नजर आएंगे।