हर गुजरते दिन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी कोई अतरंगी डांस या कॉमेडी वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी कुछ लोगों की अजीब हरकतें फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहती हैं। इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसे वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आपके भी होश तो उड़ेंगे ही लेकिन साथ ही आप अपनी हंसी भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवा लड़का क्रिकेट स्टाइल में बाइक चोरी की कोशिश करता है मगर उसकी ये कोशिश सीसीटीवी कैमरा की वजह से नाकाम हो जाती है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक गली में मोटरसाइकिल खड़ी होती हैं और ये लड़का अपने हाथ में बैट घुमाते हुए एक बाइक के पास आता है।

Advertisement

इसके बाद वो एक बाइक को निशाना बनाने की सोचता है और उस बाइक के आसपास ही बैट से शैडो प्रैक्टिस करने की एक्टिंग करता है। वो ऐसा इसलिए करता है ताकि किसी को शक ना हो कि वो बाइक चोरी करने के लिए आया है। सबसे पहले वो एक्टिंग करते-करते बाइक का हैंडल लॉक चैक करता है। जब वो देखता है कि बाइक में हैंडल लॉक नहीं लगा है तो वो इसके तुरंत बाद वो बाइक पर बैठ जाता है और जैसे ही वो बाइक चोरी करके ले जाने वाला होता है तभी उसकी नजर सामने लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ जाती है। इस कैमरे को देखते ही इस चोर के होश उड़ जाते हैं और वो अपना चेहरा छुपाते हुए वहां से चला जाता है।

इस मज़ेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 1.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वहीं, कुछ यूजर्स कमेंट करके इस चोर के काफी मज़े ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार