Pakistan ODI Tri Series 2026: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार (18 अक्टूबर) को रावलपिंडी में खेला गया ट्राई सीरीज का पहला वनडे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका को 37 रन से हराकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की। इस मुकाबले में एक ऐसा पल भी देखने को मिला, जब दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के आउट होते ही श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) काफी निराश नजर आए।

दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी। टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 58 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बाकी थे। दासुन शनाका और जेनिथ लियानागे क्रीज पर मौजूद थे। दोनों बल्लेबाजों से श्रीलंका को मैच जिताने की उम्मीद थी, लेकिन इन दोनों के विकेट गिरने से मुकाबले का रुख पाकिस्तान की ओर मुड़ गया।

दासुन शनाका उस समय 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह तेजी से रन बना रहे थे और लियानगे के साथ मिलकर श्रीलंका की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए थे। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।

शाहीन ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर शनाका ने क्रीज में पीछे जाकर लाइन के पार शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में उठ गई। लॉन्ग-ऑन पर खड़े बाबर आजम ने आसान कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया। शनाका के आउट होने के साथ ही श्रीलंका ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया। इस विकेट के बाद टेलीविजन कैमरों का फोकस श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम पर गया, जहां हेड कोच गैरी कर्स्टन काफी निराश दिखाई दिए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। शनाका का विकेट गिरने से पहले श्रीलंका के पास मैच जीतने का अच्छा मौका था। टीम को आखिरी ओवरों में ज्यादा रन नहीं बनाने थे, लेकिन यह विकेट गिरते ही श्रीलंका की पूरी टीम 48.1 ओवर में 268 रन पर सिमट गई और 37 रन से यह मुकाबला हार गई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार