Pakistan ODI Tri Series 2026: श्रीलंका को वनडे ट्राई सीरीज के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (18 अक्टूबर) को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, इस पारी के दौरान श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पवन रत्नायके (Pavan Rathnayake) ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से ऐसा कैच पकड़ा, जिसने पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज (Hasan Nawaz) को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) ने हसन नवाज के खिलाफ छोटी गेंद डाली, जो बल्लेबाज की तरफ अंदर की ओर आ रही थी। गेंद की लाइन और उछाल के कारण नवाज को शॉट खेलने के लिए ज्यादा जगह नहीं मिली, लेकिन उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। इस दौरान गेंद बल्ले से लगकर मिडविकेट की दिशा में हवा में चली गई।

गेंद फील्डर के सिर के ऊपर से निकलती दिखाई दे रही थी, लेकिन पवन रत्नायके ने मौके को भांपते हुए तुरंत छलांग लगा दी। उन्होंने हवा में उछलकर दोनों हाथों से गेंद को मजबूती से लपक लिया। पवन का यह कैच इतना शानदार था कि हसन नवाज को अपनी पारी बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। हसन नवाज ने 49 गेंदों में 37 रन बनाए। 

VIDEO:

उनका विकेट ऐसे समय पर गिरा, जब पाकिस्तान की टीम शुरुआती झटकों से उबरकर अपनी पारी को संभालने की कोशिश कर रही थी। इससे पहले पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 22 ओवर के भीतर ही 118 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सलमान अली आगा ने पारी को संभाला और शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 90 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसकी बदौलत पाकिस्तान 300 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने भी अच्छी बल्लेबाजी की कोशिश की। पवन रत्नायके ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 74 गेंदों में 79 रन बनाए। वहीं, जेनिथ लियानागे ने 74 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवरों में श्रीलंका ने तेजी से विकेट गंवा दिए। जिसते चलते पूरी टीम 48.1 ओवर में 268 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने यह मुकाबला 37 रन से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार