इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन के नाम है। धवन ने साल 2018 में भारत के लिए खेले गए 18 टी-20 मैचों की 17 पारियों में 40.52 की औसत से 689 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 अर्धशतक जमाए। उनका बेस्ट स्कोर 92 रन रहा।
Advertisement
इस लिस्ट में दूसरे नंबर बर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने साल 2016 में भारत के लिए 15 टी-20 मैचों की 13 पारियों में 641 रन बनाए थे।
Advertisement