Oct.17 (CRICKETNMORE) - वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो के स्कोर पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड श्रीलंका के ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या के नाम है।
Advertisement
जयसूर्या ने अपने वनडे करियर में खेले गए 445 मैचों की 433 पारियों में 13430 रन बनाए, इस दौरान वह 34 बार जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
इस लिस्ट में दूसरा नाम पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने 398 वनडे मैचों की 369 पारियों में 6982 रन बनाए, जिसमें वह 30 बार रनों का खाता नहीं खोल सके।