क्रिकेट ट्रिविया, Nov.1 (CRICKETNMORE) - वनडे क्रिकेट में एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया की रनमशीन विराट कोहली के नाम है।

Advertisement

कोहली ने जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 वनडे मैचों की सीरीज में 3 शतक और 1 अर्धशतक की बदौलत 186 की औसत से 558 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 160 रन था। 

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरा नाम पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान का है। फखर ने जुलाई 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक और 2 अर्धशतक के दम पर 515 रन बनाए थे। फखर ने दोहरा शतक लगाते हुए नाबाद 210 रन की पारी खेली थी। 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार