पाकिस्तान ने पिछले मैचों के मुकाबले साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 46.4 ओवर में 270 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उसकी शुरुआत खराब रही और उसके दोनों ओपनर 38 रन तक पवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कप्तान बाबर आजम ने 50 और सउद शकील ने 52 रन बनाए।

Advertisement

एक समय पर बाबर और इफ़्तिख़ार का विकेट गंवाने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पाकिस्तान की टीम 240 का आंकड़ा भी शायद पार न कर सके लेकिन शादाब और सऊद ने पहले कमाल की पारी खेली और फिर नवाज ने भी एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। पिच स्पिन गेंदबाज़ों को मदद कर रही है। साथ ही कुछ गेंदों पर दोहरा उछाल भी देखने को मिला है।

Advertisement

अन्य बल्लेबाजों में मोहम्मद रिजवान ने 31, इफ्तिखार अहमद ने 21, शादाब खान ने 43 और मोहम्मद नवाज ने 24 रन बनाए। शादाब और नवाज ने दो-दो छक्के लगाए।

पाकिस्तान एक समय 5 विकेट पर 225 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था लेकिन इसी स्कोर पर शादाब के आउट होने के बाद उसने अपने बचे 5 विकेट 45 रन जोड़कर गंवा दिए।

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका की तरफ से चाईनामैन गेंदबाज तबरेजशम्सी ने60 रन देकर 4 विकेट और तेज गेंदबाज मार्को जैनसन ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जी को 42 रन पर दो विकेट मिले।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार